श्री ब्राह्मणी माता-सांगोद

कोटा जिले में, सांगोद शहर एक तहसील है और कोटा से 60 कि.मी. दूर स्थित हैं। किशनपुरा, विनोद खुर्द, श्यामपुरा, बोरिनकलान, हिंगी आसपास के गाँवऔर बारां, झालावाड़, रामगंजमंडी, मांगरोल पास के शहर हैं। डाक प्रधान कार्यालय सांगोद है और पिन कोड 325601 है।

सांगोद के न्हाण का इतिहास:

रियासतकाल में होली पर मनाए जाने वाले लोक त्योहारों में कोटा के सांगोद न्हाण की करीब 300 साल की परंपरा आज भी कायम है। मान्यता है कि उस समय यहां जादू और करतब आम बात हुआ करती थीं। यहां दूर-दर से जादूगर भाग लेने के लिए आते थे। कहा जाता हैं कि यहां के जादूगरों ने बंगाल की जादूगरनी तक को इस क्षेत्र में हरा दिया था। यहां के अलावा बूंदी के सिलोर और गैंडोली के जादूगरों का भी हाड़ौती में बोलबाला रहा है। उनकी याद में आज भी सांगोद के न्हाण की परंपरा में सांगोद, सिलोर और गैंडोली के आसन रखे जाते हैं।

बंगाल की जादूगरनी भानुमति:

कहते है कि बंगाल की जादूगरनी भानुमति भी यहां अपने करतब दिखाने के लिए आई थी, जो अपनी जादुई कला से इंसान को मोम  की मक्खी तक बना देती थी। लेकिन  सांगोद के जादूगरों ने उसे परास्त कर दिया था। अब यहां होली के बाद से न्हाण का शुभारंभ होता हैं। इसमें स्वांग, भवानी की सवारी, खाड़े का न्हाण सहित अन्य आयोजन होते हैं।

पता:

ब्राह्मणी माता का चौक,
वार्ड नं. 5, मुख्य सड़क, पुराना बाजार,
सांगोद, राजस्थान 325601
फोन: 082383 03237

  • सांगोद तक कैसे पहुंचे:
  • रेल मार्ग:
      • अंता रेल्वे स्टेशन: 26.9 k.M.
  • हवाई मार्ग :
      • कोटा हवाई अड्डा
  •  सड़क मार्ग:
  • कोटा – सांगोद:  RJ SH 51-1 घंटा 26 मिनट.60.9 कि.मी.
    • जयपुर हवाई अड्डा, सांगानेर- सांगोद: NH52-5 घंटे 6 मिनट (311 कि.मी.)
    • इस रास्ते पर टोल हैं।

  • सांगोद में बस स्टॉप:
        • कसार बस स्टेशन
          राष्ट्रीय राजमार्ग 12: कासर- 325003; 33.6 कि.मी.
        • धाणी बस स्टैंड
          राष्ट्रीय राजमार्ग 12: कासर- 325003; 33.6 कि.मी.

संदर्भ:

वीड़ियो:

अनुरोध:

यदि आपके पास सांगोद की ब्राह्मणी माता या किसी अन्य मंदिर से संबंधित कोई जानकारी या फोटोग्राफ हैं, तो कृपया हमारे साथ साझा करें। हम इस जानकारी को अपडेट करेंगे और क्रेडिट विधिवत आपको दिया जाएगा। इस साइट का उद्देश्य भारत के ब्राह्मणी माता के मंदिरों के बारे में सभी जानकारी एकत्र कर के एक जगह प्रस्तुत करना है। जिससे भारतीय और विदेशी भक्तों को एक जगह ही संपू्र्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

 

 

 

Temple Location

Mata Ji Mandir Road, Pallu, Rajasthan
Pincode-335524.India

Pallu Devi© 2024. All Rights Reserved.