श्री ब्राह्मणी माता मंदिर-लणवा

लणवा, पाटण जिले के चणासमा तालुका का एक गाँव है। यह पाटण जिले से 26 कि.मी. और गांधीनगर से 76 कि.मी.  की दूरी पर है। पिंडधरपुरा, दानोदारदा, दांतारोडी, खारा धारवा, मिठ्ढरवा पास के गाँव हैं और महेसाणा, ऊंझा, पाटण, सिद्धपुर, लणवा के पास के शहर हैं। पिन कोड 384229 है और डाक प्रधान कार्यालय लणवा है।

ब्राह्मणी माता मंदिर मेहसाणा के लणवा शहर में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता हैं।  यह मेहसाणा शहर और चणासमा  हाई-वे पर धीनोज के मुख्य शहर के पास स्थित है। यह मंदिर 2000 फीट लंबा और 1500 फीट ऊँचा हैं और इसकी संरचना शुद्ध गुलाबी रंग के अराशापान पत्थर से की गई हैं। पूरे मंदिर को बड़ी खूबसूरती से भव्य कलात्मक रूप से तराशा गया हैं। यह मंदिर शानदार वास्तुकला का एक सुंदर नमूना हैं। आम तौर पर अराशापान पत्थरों का उपयोग विशाल मंदिरों के निर्माण के लिए नहीं किया जाता है, लेकिन स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण अरशापान पत्थरों से हीकिया गया है।

यहाँ धर्मशाला और भोजनालय नहीं हैं, लेकिन लणवा बस स्टैड़ पर अनेक भोजनलय हैं। एक योजना के तहत अब धर्मशाला और भोजशाला का निर्माण हो रहा हैं। लणवा एक ऐतिहासिक स्थान है, और यहाँ कई पर्यटक आकर्षण हैं: चणासमा साईं बाबा मंदिर और हरसिद्ध माता मंदिर, पाटण शहर में रानी की वाव और धीनोज जैन मंदिर खास हैं।

 

आरती का समय:

      • सुबह 5.46 और शाम -7.00बजे
      • मंदिर के बंद होने का कोई समय नहीं हैं।

पता:

ब्राह्मणी माता मंदिर,
तालुका चणासमा, जि: पाटण,
लणवा-384229

  • लणवा कैसे पहुंचे:
  • हवाई मार्ग:
      • अहमदाबाद  हवाई  अड्डा :80 कि.मी.
      • महेसाणा  हवाई अड्डा : 26 कि.मी.
  • रेल मार्ग:
      • सेल्वी रेल्वे स्टेशन: 3 कि.मी.
      • महेसाणा  रेल्वे स्टेशन: 22 कि.मी.
      • धीनोज रेल्वे स्टेशन
  • सड़क मार्ग:

लणवा गाँव गुजरात के महत्वपूर्ण सड़कों सें जुड़ा हुआ हैं। लणवा बस स्टैंड़ भी प्रसिद्ध हैं। गाइड़ और कार किराये पर लेने के लिये फोन नं. 09974335693

एस.वी.पी. एयरपोर्टलणवा:

अहमदाबादपालनपुर हाईवे रोड़ / अहमदाबादपाटण हाईवे रोड़: 1 घंटे 50 मिनट (90.8 कि.मी.)

इस रास्ते पर टोल हैं।

मेहसाणा: लानवा: राधनपुर रोड: 31 मिनट (20.9 कि.मी.)

बस मार्ग:

      • एसटी बस स्टॉप: पलासर -384229: 3.1 कि.मी.
      • मनुंद बस स्टेशन:  मनुंद – 384260: 5.6 कि.मी.
      • गोरड बस स्टॉप:  जीजे एसएच 216; गोरड -384225: 7.4 कि.मी.
      • राणासण बस स्टॉप: चणासमा; राणासण – 384225: 8.7 कि.मी.

संदर्भ:

अनुरोध:

यदि आपके पास लणवा की ब्राह्मणी माता या किसी अन्य मंदिर से संबंधित कोई जानकारी या फोटोग्राफ हैं, तो कृपया हमारे साथ साझा करें। हम इस जानकारी को अपडेट करेंगे और क्रेडिट विधिवत आपको दिया जाएगा। इस साइट का उद्देश्य भारत के ब्राह्मणी माता के मंदिरों के बारे में सभी जानकारी एकत्र कर के एक जगह प्रस्तुत करना है। जिससे भारतीय और विदेशी भक्तों को एक जगह ही संपू्र्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

 

 

Temple Location

Mata Ji Mandir Road, Pallu, Rajasthan
Pincode-335524.India

Pallu Devi© 2024. All Rights Reserved.